Vivo ने लॉन्च किया बेहतरीन डिजाइन वाला धांसू स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशंस और कीमत ने मचाई तबाही..

डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस की बात हो और Vivo के स्मार्टफोन का नाम ना आए ऐसा कैसे हो सकता है! Vivo ने मिडरेंज सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए धांसू डिजाइन वाला Vivo Y31d को ग्लोबल मार्केट में उतार दिया है। इस स्मार्टफोन में 7200mAh की बैटरी और AI कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। हालांकि भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन को लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही इंडिया में भी Vivo Y31d को पेश किया जाएगा

ग्लोबल मार्केट में लांच होने के बाद से स्मार्टफोन ने अपने स्पेसिफिकेशन और बजट फ्रेंडली कीमत के चलते टेक मार्केट में तबाही मचा दी है। आइए देखें इसके स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं?

Vivo Y31d: क्या फीचर्स मिलेंगे?

डिजाइन: वीवो ने इस स्मार्टफोन की डिजाइन बहुत ही भौकाली और धांसू बनाई है। फोन ब्लैक प्लास्टिक से तैयार किया गया है और बैक पैनल में डबल कैमरा सेटअप लगाया गया है। स्मार्टफोन की हाइट 166.64 mm, चौड़ाई 78.43 mm, मोटाई 8.39 mm और वजन केवल 219 ग्राम रखा गया है जो बेहद हल्का और पतला मोबाइल सेट है।

स्मार्टफोन को हाथ में आसानी से पकड़ा जा सकता है और यह किसी भी साइज की जेब में फिट हो सकता है। फोन की वाटर रेजिस्टेंस IP68, IP69 है मतलब पानी में गिरने पर मोबाइल खराब नहीं होगा और धूल में भी सरवाइव कर सकता है।

डिस्प्ले: Vivo Y31d में 6.75 इंच यानि 17.15 सेंमी की बड़ी IPS LCD स्क्रीन दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 720 × 1570 पिक्सल और पिक ब्राइटनेस 1250 निट्स है और डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है जिससे मोबाइल की डिस्प्ले स्मूथ और पानी जैसी चलती है और गेमिंग में बहुत बढ़िया एक्सपीरियंस मिलता है। धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है लेकिन फुल एचडी का फील नहीं मिलता। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए फोन में स्क्रीन प्रोटक्शन दिया गया है और स्क्रीन पर कैमरे के लिए पंच होल भी दिया गया है।

कैमरा: इस स्मार्टफोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल f/2.05 अपर्चर का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो स्क्रीन फ्लैश के साथ डिस्प्ले के पंच होल में लगाया गया है। फोन के रियर कैमरा के बारे में बात करें तो f/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा में ऑटो फोकस फ्लैश वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए स्लो मोशन और ऑटो एडजेस्टेबल AI फीचर्स दिए गए हैं। जो फोन के द्वारा ली गई इमेज को और भी क्लियर और रंगीन बनाते हैं।

अन्य फीचर्स: फोन में 128 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है जिसे बाद में बढ़ाया नहीं जा सकता। इसके अलावा मोबाइल में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, लाइट सेंसर और कंपास जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसमें USB Type-C ऑडियो जैक दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल में ब्लूटूथ, जीपीएस, मोबाइल हॉटस्पॉट, वाईफाई और dual नैनो सिम सिस्टम दिया गया है।

परफॉर्मेंस

इस स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस लाजबाव है। वीवो ने इसकी परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए 6nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड Qualcomm Snapdragon 6s Gen 2 प्रोसेसर दिया है फोन में 2.9 GHz और 1.9 GHz के दो ऑक्टा कोर CPU है जिन्हें हैवी टास्क जैसे गेमिंग, एडिटिंग के लिए बनाया गया है। फोन में गेमिंग एक्सपीरियंस को एक लेवल ऊपर ले जाने के लिए एड्रेनो 610 GPU जोड़ा गया है और इसमें साधारण रैम की बजाए 6GB LPDDR4X रैम मिलेगी। कुल मिलाकर परफॉर्मेंस में स्मार्टफोन पैसा वसूल साबित हो सकता है। Vivo Y31d में Android v16 पर बेस्ड Origin OS सॉफ्टवेयर दिया गया है

फोन में है पावरफुल बैटरी

इस समय Vivo के हर स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी देखने को मिल जाती है और इस स्मार्टफोन में भी बड़ी बैटरी का सेटअप किया गया है। फोन को 1 दिन तक चलाने के लिए 7200mAh की बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज होने पर 24 से 36 घंटे तक वीडियो कॉलिंग, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट का एक्सपीरियंस दे सकती है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए 44W फास्ट चार्जर दिया गया है जो 43 मिनट में 50% बैटरी चार्ज कर देता है अर्थात लगभग डेढ़ घंटे में 0 To 100 बैटरी फुल चार्ज की जा सकती है।

कीमत कितनी है?

Vivo Y31d को ग्लोबल मार्केट में खरीदा जा सकता है भारतीय ग्राहक इस स्मार्टफोन को वियतनाम और कंबोडिया से खरीद सकते हैं। वियतनाम में Vivo Y31d इस समय ₹26,499 में सेल के लिए लाइव है जिसमें कई ऑफर शामिल हो सकते हैं।

बात करें भारत में तो Vivo Y31d अब तक लॉन्च नहीं किया गया है और ना ही इसकी प्राइस सामने आई है। एक अनुमान के अनुसार, इस स्मार्टफोन को भारत में ₹25000 से ₹30000 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि जब Vivo की ओर से इसकी लॉन्च डेट कंफर्म की जाएगी तो उसकी कीमत भी बताई जाएगी।

भारत में कब लॉन्च होगा?

Vivo Y31d को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है हाल ही में इस स्मार्टफोन को वियतनाम और कंबोडिया में रिलीज किया गया है जहां इसकी सेल लाइव है। भारत में Vivo Y31d को जल्द लॉन्च करने की योजना पर काम चल रहा है। वायरल रिपोर्ट के अनुसार, 25 फरवरी तक Vivo Y31d भारत में लॉन्च हो सकता है।

ध्यान दे: Vivo की तरफ से भारत में लॉन्च डेट को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इंटरनेट पर लगातार अफवाहें जारी हैं।

Leave a Comment